Breaking News

नमी की अधिकता के चलते फिर बाधित हुई गेहूं की सरकारी खरीद

- गोदाम से भी वापिस लौटीं भंडारण के लिए पहुंचीं ट्रॉलियां
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय स्थित नई धानमंडी में नमी की अधिकता के चलते गेहूं की सरकारी खरीद एक बार फिर बाधित हो गई। शुक्रवार को सुबह कुछ हजार कट्टों की खरीद करने के बाद इस पर विराम लग गया। अधिक नमी होने की वजह से ही भंडारण के लिए गोदाम भेजी गई ट्रॉलियां भी वापिस लौट आईं।
कच्चा आढतिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि ढेरियों में नमी की अधिकता के चलते गेहूं की सरकारी खरीद रोक दी गई। आज सुबह नई धानमंडी के थर्ड ब्लॉक में दुकान नंबर 181 से गेहूं खरीद शुरु की गई थी। 196 नंबर दुकान तक ढेरी लिखने के बाद खरीद रोक दी गई। संघ के मैनेजर सुरेश गर्ग ने बताया कि गीली ढेरियां भरने की वजह से ही भंडारण के लिए भिजवाई गईं ट्रॉलियां भी लौट आई हैं। 12 प्रतिशत नमी होने पर कट्टे गोदाम में भंडारण के लिए स्वीकार्य हैं, लेकिन अभी कट्टों में 13 से 14 प्रतिशत नमी आ रही है। इस वजह से गोदाम से ट्रॉलियां वापिस लौट आईं।
उन्होंने बताया कि निर्धारित से अधिक नमी होने की वजह से ही मंडी के थर्ड ब्लॉक में 7-8 हजार कट्टे लिखने के बाद खरीद रोक दी गई। इसके बाद किसी काम के सिलसिले में एफसीआई क्यूआई दफ्तर लौट गए। उनके आने के बाद ही खरीद बारे निर्णय लिया जाएगा।


No comments