Breaking News

साध्वी प्रज्ञा के सामने एक और चुनौती

- उम्मीदवारी रद्द करने को कोर्ट पहुंचे पीडि़त के पिता
मुंबई। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी के खिलाफ मालेगांव बम धमाके के पीडि़त के पिता निसार सईद ने शिकायत दर्ज कराकर उनकी उम्मीदवारी को चुनौती दी है।
पीडि़त के पिता ने प्रज्ञा के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि साध्वी की उम्मीदवारी रद्द की जाए। प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाले निसार सईद ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में अपने बेटे को खो दिया था। उन्होंने मुंबई की एनआईए कोर्ट से मांग की कि प्रज्ञा ठाकुर बीमारी के चलते जमानत पर हैं इसलिए उनकी उम्मीदवारी पर रोक लगाई जाए।  एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश वी.एस.पाडलकर ने एनआईए और प्रज्ञा से जवाब मांगा है। कोर्ट सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि खराब स्वास्थ्य का बहाना बनाकर जमानत लेने वाली प्रज्ञा ठाकुर कड़कती धूप में भोपाल में चुनाव प्रचार करेंगी। सईद ने आरोप लगाया कि साध्वी ने कोर्ट को गुमराह किया है।


No comments