Breaking News

मैच में पंत ने लिया सुपर कैच, विदेशी गेंदबाज भी बजाने लगे तालियां

नई दिल्ली। 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले वल्र्ड कप के लिए 15 अप्रैल को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया गया था, जिसमें रिषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को जगह दी गई है. सिलेक्टर्स की माने तो कार्तिक को पंत के ऊपर इस लिए रखा गया क्योंकि विकेटकीपर को तौर पर कार्तिक बेहत विकल्प हो सकते हैं. आईपीएल सीजन -12 के 34वें मैच में दिल्ली के सामने मुंबई थी. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने अच्छी शुरुआत दी थी, और 6 ओवर में 57 रन जोड़ लिए थे. इसके बाद मुंबई ने 2 विकेट छोटे अन्तराल पर खो दिए थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव एक ओर से मोर्चा संभाले हुए थे. ऐसा लग रहा था की वह आज बड़ी इनिंग खेलेंगे लेकिन ऐसा हो न सका. कागिसो रबाडा द्वारा मैच के 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर यादव स्कूप करना चह रहे थे लेकिन गेंद बैट का किनारा लेकर बाहर जा रही थी तभी रिषभ पंत नें काफी हैरतअंगेज कैच ले लिया. जिसको देख गेंदबाजी कर रहे कागिसो रबाडा भी तालियां बजाने लगे.

No comments