नेट प्रेक्टिस में दिखा स्टेन का दम, अब आरसीबी को दिलाएंगे दूसरी जीत!
नई दिल्ली। आठ मैचों में से सात मैचों में हार का सामना करने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर की टीम शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी. आरसीबी को इस समय हर मैच में जीत की जरूरत है ऐसे में उनके लिए हर मैच बेहद जरूरी है. आरसीबी ने टीम में डेल स्टेन को शामिल किया है जो आने वाले मैचों में टीम के लिए अहम साबित किया है. स्टेन ने इंजरी के लंबे समय बाद वापसी की है. हाल ही में वह साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने थे. इसके साथ ही डेल स्टेन अपने 100 टी20 मैच के मुकाम से भी एक मैच दूर है. आरसीबी को इस तेज गेंदबाज से काफी उम्मीदें हैं कि वह केकेआर के खिलाफ टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे. आरसीबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमें डेल स्टेन गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा के सामने गेंदबाजी करते नजर आ रहे है. आरसीबी के सामने केकेआर होगी जो पिछले कुछ मैचों में जीत के ट्रैक से उतर चुकी है और फिर से वापसी चाहते है.

No comments