Breaking News

रसल की फिटनेस ने बढ़ाई केकेआर की चिंता

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले आंद्रे रसल गुरुवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले पाए। बुधवार को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए उनके कंधे में चोट लगी थी। केकेआर की टीम शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी और अगर रसल इस मैच से बाहर रहते हैं तो वेस्ट इंडीज के उनके साथी कार्लोस ब्रेथवेट को टीम में जगह मिल सकती है। नीलामी में पांच करोड़ रुपये के साथ केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे बारबडोस के ब्रेथवेट मौजूदा सत्र में केकेआर की ओर से सिर्फ एक मैच यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले थे जिसमें टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने हालांकि कहा कि रसल अभी मैच से बाहर नहीं हुए हैं। कार्तिक ने कहा, 'कल उसके शुरुआती एक्सरे हुए और अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। कल तक हमें बेहतर पता चलेगा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं।


No comments