जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी कोलकाता
-झेल चुकी लगातार तीन हार
कोलकाता। लगातार तीन हार झेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दो बार की चैंपियन कोलकाता लीग के 12वें सीजन में आठ मैचों में चार जीत और इतने ही हार के साथ प्वॉइंट टेबल में छठे नंबर पर काबिज है. वहीं, दूसरी तरफ बेंगलुरु की टीम आठ मैचों में एक जीत और सात हार के साथ तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है. कोलकाता के लिए शुक्रवार का मैच आसान नहीं होने वाला है क्योंकि उसके स्टार खिलाड़ी आंद्र रसेल का इस मैच में खेलना तय नहीं माना जा रहा है. टीम के अबतक मैच विजेता खिलाड़ी साबित होते आ रहे रसेल को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी. इससे पहले उन्हें फिरोजशाह कोटला मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी हर्षल पटेल की एक गेंद कंधे पर लग गई थी. हालांकि टीम सूत्रों का कहना है कि रसेल की चोट कोई ज्यादा बड़ी चोट नहीं है और वह शुक्रवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं. रसेल ने इस सीजन में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में 13 गेंदों पर 48 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर कोलकाता को पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. दूसरी तरफ, विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु अगर शुक्रवार को अपना मैच हारती तो वह टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगी.

No comments