घाटे के बाद भी निजी कंपनियों को बीएसएनएल ने दी टक्कर
नई दिल्ली। लगातार घाटे और कर्मचारियों को तन्ख्वाह बांटने के लाले पडऩे के बाद भी बीएसएनएल ने नौ लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बनाए हैं। यह तब है जबकि रिलायंस जियो को छोड़कर बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियां फेल हो गई हैं। निजी कंपनियां वोडाफोन आईडिया व एयरटेल आदि ने नए ग्राहक बनाने की बजाय 79 लाख उपभोक्ता खो दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की नई संख्या जारी की है। ट्राई ने बताया कि फरवरी में देश में पहली बार मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 120.5 करोड़ हो गई है। इसमें बड़ा योगदान बीएसएनएल और रिलायंस जियो का है। दोनों ने संयुक्त रूप से 86.39 लाख नए मोबाइल उपभोक्ता बनाए हैं। जबकि वोडाफोन आइडिया ने 69 लाख मोबाइल उपभोक्ता खोए हैं। सबसे तेजी से आगे बढऩे वाली रिलायंस जियो ने 30 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा छू लिया है।

No comments