फिनोलेक्स पारिवारिक विवाद में नया मोड़
-भाइयों ने एक-दूसरे पर लगाए फर्जीवाड़े के आरोप
मुंबई। 15000 करोड़ रुपये के फिनोलेक्स ग्रुप में चल रहे पारिवारिक विवाद में नया मोड़ आ गया है। चचेरे भाइयों प्रकाश छाबडिय़ा और दीपक छाबडिय़ा ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में एक दूसरे पर फिनोलेक्स केबल्स पर कब्जे के लिए गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। प्रकाश फिनोलेक्स केबल्स की प्रमोटर कंपनी ऑर्बिट इलेक्ट्रिकल्स के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं, जबकि दीपक फिनोलेक्स केबल्स के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन। प्रकाश के पास ऑर्बिट के 78 पर्सेंट शेयर हैं, जबकि दीपक के पास कंपनी के 8 पर्सेंट शेयर। 26 मार्च को स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे गए लेटर में फिनोलेक्स केबल्स ने आरोप लगाया था कि प्रकाश ने बोर्ड के सामने ऑर्बिट के फर्जी दस्तावेज जमा कराए ताकि उनका कंपनी पर कब्जा हो जाए। प्रकाश की तरफ से ऑर्बिट ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि फिनोलेक्स के आरोप गलत हैं। ऑर्बिट ने कहा कि फिनोलेक्स के लेटर में जो विवादास्पद और कथित आरोप लगाए हैं, उसे लेकर एक केस अदालत में चल रहा है। उसने कहा है कि फिनोलेक्स शेयर बाजार में लिस्टेड है, इसलिए उसे सोच-समझकर सूचनाएं जारी करनी चाहिए।

No comments