Breaking News

एयर इंडिया का एसओएस, 9000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने को नहीं हैं पैसे

नई दिल्ली। जेट एयरवेज तो ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच ही गई है, सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के सिर पर भी मौजूदा वित्त वर्ष में 9000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की तलवार लटक रही है। मामले से वाकिफ लोगों ने हालांकि बताया कि एयर इंडिया के पास यह कर्ज चुकाने की क्षमता नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी को बचाने के लिए सरकार को एक और राहत पैकेज जारी करना पड़ सकता है, लेकिन चुनाव खत्म होने और नई सरकार के कामकाज संभालने से पहले इस दिशा में कोई निर्णय होने की संभावना नहीं है। इनमें से एक अधिकारी ने बताया, 'कुछ कर्जों का मूल धन चुकाने की तारीख इसी साल है, लेकिन एयरलाइन के पास इसके लिए पैसा ही नहीं है।  उन्होंने कहा, 'या तो एयर इंडिया डिफॉल्ट कर जाएगी या अपना कामकाज घटाते हुए लागत कम करेगी ताकि ये कर्ज चुकाए जा सकें। यह मसला फाइनैंस मिनिस्ट्री के सामने रखा गया है।  एयर इंडिया यूरोप और अमेरिका के लिए फ्लाइट्स पर रोज करीब 6 करोड़ रुपये का नुकसान सह रही है।

No comments