ऑनलाइन शॉपिंग के लिए रुपे कार्ड का जमकर हो रहा इस्तेमाल
बेंगलुरु। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चलाए जाने वाली रुपे कार्ड पेमेंट स्कीम का ऑनलाइन शॉपिंग के लिए इस्तेमाल काफी बढ़ा है। यह अब रिटेल आउटलेट्स के टर्मिनल्स पर होने वाले स्वाइप के समान पहुंच गया है। डिजिटल पेमेंट्स मार्केट के लिए यह एक दिलचस्प ट्रेंड है क्योंकि रुपे कार्ड को इससे पहले मेट्रो शहरों के बार के कस्टमर्स अधिक इस्तेमाल करते थे। एनपीसीआई के डेटा के अनुसार, इन कार्ड से मार्च में लगभग 5.4 करोड़ ट्रांजैक्शंस हुई। यह पिछले वर्ष अप्रैल में की गई करीब 2.5 करोड़ ट्रांजैक्शंस से दोगुनी से भी अधिक बढ़ोतरी है। रुपे कार्ड से ई-कॉमर्स पेमेंट में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पॉइंट ऑफ सेल्स टर्मिनल्स पर इनके स्वाइप की संख्या मार्च में घटकर 5.6 करोड़ रह गई, जो पिछले वर्ष जुलाई में 7.5 करोड़ के अभी तक के उच्च स्तर पर पहुंची थी। रुपे कार्ड से होने वाली ट्रांजैक्शंस का ट्रेंड समझने के लिए ईटी ने कुछ पेमेंट कंपनियों से बात की। पेमेंट गेटवे स्टार्टअप रेजरपे ने बताया कि अक्टूबर से मार्च के बीच उनके प्लेटफॉर्म से रुपे कार्ड ट्रांजैक्शंस में 350 पर्सेंट की वृद्धि हुई है।

No comments