Breaking News

इस साल में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल

-तीन दिन बाद फिर बढ़ गई कीमत
नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब धीरे-धीरे स्थानीय बाजार में भी दिखने लगा है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार 19 अप्रैल 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।  देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 73 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ है और यह अब 78.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है और अब यह 75.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

No comments