डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार
- दो बाल अपचारी निरुद्ध
जयपुर । गलता गेट थाना पुलिस ने गुरुवार रात दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 6 बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि डकैती की योजना बनाते आरोपी असलम और पतलू 22 निवासी कली का भट्टा गलता गेट नदीम 22 निवासी कली का भट्टा गलता गेट इब्राहिम 22 मोती डूंगरी रोड बकरा मंडी लाल कोठी और मोहम्मद शाकिर 24 निवासी बास बदनपुरा रोड गलता गेट को गिरफ्तार किया गया है । जिनके साथ ही 2 साथी बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। जिनके कब्जे से एक देसी कट्टा तीन कारतूस लाल मिर्च पाउडर लोहे का पाइप रस्सी और थैला बरामद किया गया है ।
मुखबिर की सूचना पर देर रात 6 बदमाशों को डकैती की योजना बनाते दिल्ली रोड से पकड़ा गया है पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालना के लिए योजना बनाना स्वीकार किया है पकड़े गए आरोपी राहगीरों से नगदी व मोबाइल लूटने के आदतन अपराधी हैं पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कई अन्य वारदात के खुलासे की संभावना जताई गई है ।

No comments