जगजीत को समर्पित कार्यक्रम 'बात...फिर दूर तलकÓ आज शाम
श्रीगंगानगर। नोजगे पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम छह बजे गजल गायक जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम 'बात...फिर दूर तलकÓ होगा। इसमें उनके प्रशंसक डॉ. सुजीत सिंह और उनके साथी दिल्ली से आ रहे हैं। वे देश-विदेश में जगजीत सिंह के लिए प्रस्तुति देते रहे हैं।
नोजगे विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार सुबह हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोजगे पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. पीएस सूदन, स्वरअनंत संस्था के चीफ पैट्रन अधिवक्ता संजीव रैली, कार्यक्रम के स्टार परफॉर्मर डॉ. सुजीत, जीएम कमलजीत सूदन, डायरेक्टर सीसीए रचना भटनागर उपस्थित थे।
रैली ने संवाददाताओं को बताया कि स्वर अनंत संस्था का प्रयास है कि इस तरह के कॉन्सर्ट की यह सीरीज लगातार होती रहे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 'बात... फिर दूर तलकÓ कॉन्सर्ट दिल्ली में हुआ। गजल गायक डॉ. सुजीत ने बताया कि आज युवा परंपरागत विधा को छोड़कर आधुनिकता व तकनीक की ओर बढ़ रहे हैं।
इस कॉन्सर्ट के माध्यम से युवाओं को गजल के साथ जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह गजलों में एक प्रयोगधर्मी गायक थे और वे लोग उन्हीं की शिक्षाओं को अगली पीढ़ी तक अग्रेषित करने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments