दुर्गा मंदिर क्षेत्र में जली हुई अवस्था में मिले सुंदर गुटका साहिब के पन्नेे
- पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी कैमरे खंगाले
श्रीगंगानगर। दुर्गा मंदिर क्षेत्र में सोमवार को सुंदर गुटका साहिब के पन्नेे जली हुई अवस्था में मिले। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे। दोपहर तक पुलिस द्वारा इस मामले में बयान लेने की कार्रवाई की जा रही थी।
प्रत्यक्षदॢशयों ने बताया कि दुर्गा मंदिर क्षेत्र में रमेश चौक स्थित मिड्ढा निर्माण स्टोर के पीछे वाली गली में सोमवार को सुंदर गुटका साहिब के पन्नेे जली हुई अवस्था में मिले। सुबह जब दुकानदारों ने सफाई के बाद सड़क पर पन्ने जले हुए देखे तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए जले हुए पन्नों को संभाला।
सीओ सिटी इस्माइल खान और थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई।
सूचना पाकर सिख जत्थेबंदियों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने इसे निदंनीय बताते हुए दोषी का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लोगों से बयान लेने की कार्रवाई कर रही थी।

No comments