विजयश्री का वरण करने के लिए दिखाया शुभ मुहूर्त
- लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जारी, पर्चे भरने का काम परसों से शुरू
श्रीगंगानगर। देश की सबसे बड़ी पंचायत यानि लोकसभा की चुनावी सरगर्मी जारी है। नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 10 अप्रेल से शुरू हो जाएगा, 18 अप्रेल तक पर्चे भरे जा सकेंगे। प्रमुख प्रत्याशियों ने विजयश्री का वरण करने के लिए पर्चा भरने का अपनी तरफ से शुभ मुहूर्त दिखाया है। यह कितना शुभ रहेगा या नहीं रहेगा, यह तो समय बताएगा।
भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल करने के कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया है। आज, कल में इसे पूरा तय किया जाएगा। 'फस्र्ट इम्प्रेशन इज द लास्ट इम्प्रेशनÓ को ध्यान में रखते हुए इनकी कोशिश है कि पर्चा भरने के समय अधिकाधिक भीड़ इक_ी की जाए। चुनाव आचार संहिता की पालना के चलते नामांकन दाखिल करने तो उम्मीदवार और उनके साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रमुख रणनीतिकार ही जिला कलक्ट्रेट जाएंगे लेकिन उससे पूर्व की सभा में सभास्थल को खचाखच भरने की तैयारी की जा रही है।
ताकि ध्यान हो आकृष्ट
नामांकन भरने के दिन शहर में अधिकाधिक लोगों को प्रभावित करने तथा समाचार पत्रों, चैनल के माध्यम से अपनी तरफ ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रत्याशी और उनके प्रमुख रणनीतिकार मगजमारी कर रहे हैं।
उनकी कोशिश है कि पर्चा भरने के समय गीतों, पार्टी चिन्ह वाली टोपियों, बिल्लों आदि के माध्यम से फिजा कुछ ऐसी बने कि जो देखे, देखता रह जाए। एक दल ने तो अपने स्टार प्रचारक माने जाने वाले राष्ट्रीय नेता के चेहरे वाले सैंकड़ों मुखोटे मंगवाए है, दूसरे प्रमुख दल ने काफी टी शर्ट तैयार करवाई है।
ढोलक वालों की तलाश शुरू
पर्चा भरने के दिन ढोलक वालों की 'फौजÓ साथ रखने का मन कांग्रेस और भाजपा ने बनाया है। गत विधानसभा चुनाव के समय एक राष्ट्रीय नेता के रोड शो के समय भी ऐसा किया गया था। इसका कितना असर रहा, यह अलग बात है लेकिन वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगता है कि जुलूस एवं सभा में ढोलक बजते रहने से माहौल बनता है, जोश आता है। इसी के चलते शहर और आस-पास के ढोलियों के नम्बर जुटाकर उन्हें बुक किया जा रहा है।
श्रीगंगानगर में यह कार्यक्रम
पर्चा भरना शुरू- 10 अप्रेल से, पर्चे भरे जाएंगे- 18 अप्रेल तक जांच का काम- 20 अप्रेल, पर्चा उठा सकते हैं- 22 अप्रेल, मतदान- 6 मई, मतगणना- 23 मई

No comments