एक माह शेष, हर दिन विशेष
- पर्चा भरने का समय तो 100 घंटे दूर
श्रीगंगानगर। लोकसभा के मतदान के लिए अब एक माह शेष रहा है, ऐसे में प्रत्याशियों के लिए अब हर दिन विशेष है। श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में पर्चा भरने का काम शुरू होने में तो लगभग सौ घंटे शेष रहे हैं। भाजपा के बाद कांग्रेस भी अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। टिकट फाइनल होते ही इन दोनों दलों के प्रत्याशी निहालचंद एवं भरतराम व्यक्तिगत सम्पर्क में जुट चुके हैं।
राजनीति के जानकारों के अनुसार पर्चा भरे जाने के बाद चुनाव प्रचार में गर्मी आएगी। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल कई बड़ी चुनावी सभाएं भी करेंगे। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आएगा, चुनावी तापमापी का पारा ऊंचा होता जाएगा।
दो चरण में होंगे चुनाव
राजस्थान में लोकसभा के चुनाव दो चरण में हो रहे हैं। श्रीगंगानगर सहित 12 संसदीय क्षेत्र दूसरे चरण में हैं। इनमें पर्चे भरने का काम 10 अप्रेल से शुरू होगा और मतदान होगा छह मई को। राज्य में पहले चरण में 13 संसदीय क्षेत्र में चुनाव हो रहा है। इनमें नामांकन भरने की अधिसूचना जारी होने के बाद शुरू हो गया है, पर्चे नौ अप्रेल तक भरे जाएंगे और मतदान होगा 29 अप्रेल को।
किस चरण में कौन
राज्य के पहले चरण में संसदीय क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां शामिल है। दूसरे चरण में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनंू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धोलपुर, दौसा एवं नागौर शामिल हैं।
श्रीगंगानगर में यह कार्यक्रम
पर्चा भरना शुरू- 10 अप्रेल से
पर्चे भरे जाएंगे- 18 अप्रेल तक
जांच का काम- 20 अप्रेल
पर्चा उठा सकते हैं- 22 अप्रेल
मतदान-6 मई, मतगणना- 23 मई

No comments