Breaking News

श्रीगंगानगर सीट पर नेताओं की नाराजगी के कारण कांग्रे्रस संकट में

- डैमेज कंट्रोल के लिए 'डिनर डिप्लोमैसीÓ का सहारा लेगी कांग्रेस
- रूठे नेताओं को भोजन पर बुलाकर करेंगे मनाने की कोशिश
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर संसदीय सीट जीतने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव के दौरान रूठे तथा भरतराम मेघवाल को टिकट देने से नाराज हुए नेताओं को मनाने के लिए 'डिनर डिप्लोमैसीÓ का सहारा लेगी। कांग्रेस आलाकमान ने श्रीगंगानगर समेत पूरे राज्य मेंं डैमेज कंट्रोल के लिए डिनर डिप्लोमैसी का सहारा लेने के निर्देश दिए हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में कई संसदीय सीटों पर टिकट बंटवारे के बाद नाराजगी बढ़ गई है। किसी सीट पर कार्यकर्ता उस नेता को पसंद नहीं कर रहे, जिसे टिकट दी गई है तो कहीं टिकट की परवाह न करते हुए कांग्रेस नेताओं के बागी हो कर चुनाव मैदान में उतरने का खतरा है।
सूत्रों के अनुसार जिन सीटों को इस दृष्टि से संवेदनशील माना गया है, उनमें श्रीगंगानगर सीट भी शामिल है।
कांग्रेस ने भाजपा शासन के दौरान जो थोड़-बहुत आंदोलन किए हैं, उनमें भरतराम बहुत ही कम नजर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसी बात की नाराजगी है।


No comments