फर्जी ग्राहक बनकर हनुमानगढ़ बैंक से निकाले आठ लाख
- एक ही नाम होने का फायदा उठाया
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित एसबीआई शाखा के एक ग्राहक के साथ अजीब सी घटना हो गई। ग्राहक के नामराशि एक व्यक्ति उसके खाते का मालिक बन कर आठ लाख रुपए निकाल कर ले गया। असली ग्राहक को रुपयों की आवश्यकता पडऩे पर जब बैंक गया, तो हकीकत जानकर उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। अब शाखा प्रबंधक ने जंक्शन पुलिस थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है।
जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वरलाल ने बताया कि शाखा प्रबंधक कृष्ण शरण मिश्रा ने रिपोर्ट दी कि जेठाराम पुत्र गिरधारी लाल निवासी जोधपुर ने हनुमानगढ़ के जेठाराम के खाते को अपना बताते हुए खाते से आठ लाख रुपए निकाल लिए। उसके पास जेठाराम के नाम से पैन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी जेठाराम का एसबीआई शाखा मेें खाता है। उसके खाते में आठ लाख रुपए थे। जोधपुर के जेठाराम को यह पता चल गया कि उसके नामराशि जेठाराम का बैंक खाता हनुमानगढ़ में है। एक दिन वह हनुमानगढ़ बैंक में आया और खाते से रुपए निकलवा लिए। बैंक वालों ने भी फर्जी व्यक्ति को भुगतान कर दिया। इतना ही नहीं जोधुपर के जेठाराम ने खुद को हनुमानगढ़ का जेठाराम साबित करने के लिए फर्जी आईडी भी पेश कर दी और बैंक खाते को जोधपुर की शाखा में ही ट्रांसफर करवा लिया। खाता ट्रांसफर होने पर फर्जी जेठाराम जोधपुर में ही अलग-अलग समय में बैंक से रुपए निकालता रहा। खाते के आठ लाख रुपए निकाल कर खाता निल कर दिया।
जांच अधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया कि असली जेठाराम गत दिवस बैंक में रुपए निकलवाने गया, तो बैंक वालों ने बताया कि यह खाता जोधपुर में ट्रांसफर हो गया है। खाता में रुपए भी नहीं है। इस पर असली जेठाराम ने बैंक अधिकारियों से जवाब तलब किया, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने बताया कि जेठाराम के खाते से आठ लाख रुपए निकलने के मामले में बैंक अधिकारियों की मिलीभगत होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की परतें उधेड़ी जा रही हैं।

No comments