नामांकन के समय पांच आदमी ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे
- जिला प्रशासन ने बैठक कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर रखी हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को चौ. बल्लूराम गोदारा कॉलेज व डीएवी स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई दौर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। सैक्टर प्रभारियों, प्रकोष्ठों आदि के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद मदन नकाते ने आज कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ केवल पांच व्यक्ति की कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे।
इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवा दिया गया है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में धारा 144 लागू है। ऐसे में यहां पांच से अधिक व्यक्तियों के आने की अनुमति नहीं रहेगी। इस सम्बंध में पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीनों के रेडमाइजेशन करने के निर्देश दिए तथा विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन लगाई जा रही है।
मतदान दलों की रवानगी आदि के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

No comments