450 से ज्यादा कारें चोरी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में कारें चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से सफारी, दो ब्रेजा समेत छह लग्जरी कारें, लॉक खोलने वाला स्केनर, वर्मा और डाई बरामद हुई है। शातिर चोर अभी तक करीब 450 कारें चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच चुके हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए टैक्सी नंबर वाली गाड़ी से वारदात करने निकलते थे।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में वाहन चोर घूम रहे हैं। इस पर शनिवार रात पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को वैशाली सेक्टर 2/5 पुलिया के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सहदेव उर्फ अजय निवासी गढ़ी चौखंडी नोएडा, रोहताश निवासी पलवल हरियाणा, रवि निवासी उत्तमनगर दिल्ली और ताजुद्दीन खैर जिला अलीगढ़ हैं।

No comments