Breaking News

समयबद्ध हो सीवरेज कार्य

- प्रभावित कॉलोनी के लोगों ने दिया ज्ञापन
श्रीगंगानगर।  वार्ड नं. 19 की विभिन्न कॉलोनियों में चल रहा सीवरेज कार्य समयबद्ध तरीके से करवाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। पूर्व पार्षद सुरेन्द्र स्वामी के नेतृत्व में लोगों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर बताया है कि वार्ड की दर्जन भर कॉलोनियों में सीवरेज कार्य कई महीने से चल रहा है। सीवरेज कार्य के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्ञापन के जरिए सीवरेज निर्माण कम्पनी एलएण्डटी को समयबद्ध कार्यप्रणाली के लिए पाबंद करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ कुमार, प्रदीप मटोरिया, रोबिन खुराना, राजेन्द्र सिंह, भारत, अशोक कुमार आदि शामिल थे।
यहां राहत
एसएसबी रोड पर लम्बे समय से बंद पड़ा सीवरेज कार्य पुन: शुरू कर दिया गया है। भाजयुमो के रजत स्वामी के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से एसएसबी रोड के लोग सीवरेज कार्यपूरा करने और सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सोमवार सुबह सीवरेज निर्माण एजेंसी एलएण्डटी मौके पर पहुंचे ओर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। इससे पहले एसएसबी रोड के लोगों ने सीवरेज कार्य के लिए सड़क तोड़े जाने से हो रही परेशानी को लेकर एलएण्डटी के अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई।
इसी तरह पावनधाम रोड पर भी एलएण्डटी ने सड़क निर्माण का कार्य फिर से शुरू कर दिया है। पूर्व में सद्भावना नगर से लेकर हनुमान जी के छोटे मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया था। काम बंद होने पर लोगों ने जिला कलक्टर से शिकायत की थी। एलएण्डटी ने अब पुन: सड़क निर्माण शुरू कर दिया है।


No comments