दो माह से खुले घूम रहे हैं नाबालिगा से दुष्कर्म के आरोपित
श्रीगंगानगर। नाबालिगा से दुष्कर्म करने के तीन आरोपित कार्रवाई न होने के चलते खुले घूम रहे हैं। दो माह पहले हुई दुष्कर्म की घटना के बावजूद जिला पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
घटनाक्रम के अनुसार पीडि़ता ने 9 फरवरी को महिला पुलिस थाना में पेश होकर बजरंग, दिनेश और दीपू पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान मेें रहती है। उसी मकान के दूसरे कमरे में आरोपित युवक भी किराएदार था। 4 फरवरी को आरोपित ने अपने दो दोस्तों के साथ पीडि़ता को घर में अकेली पाकर दबोच लिया और पैसों के बारे में पूछताछ की। न बताने पर डंडों से मारपीट की। फिर मुंह-हाथ बांधकर दो आरोपितों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान पीडि़ता के पिता घर आ गए, जिन्हें देखकर आरोपित भाग गए। एक जने को पीडि़ता के पिता ने पकड़ लिया लेकिन हाथापाई के समय वह अपना कोट, चैन और मोबाइल घटनास्थल पर ही छोड़कर गया।
पीडि़ता के परिजन ने बताया कि महिला पुलिस थाना ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है। 1 आरोपित का कोट, चैन और मोबाइल भी पुलिस को उपलब्ध करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे में एसपी से मिलकर न्याय की मांग की तो जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई।

No comments