Breaking News

मोबाइल टावर हटाए जाने की मांग

श्रीगंगानगर। डीएवी स्कूल व सिविल लाईन क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर हटावाने की मांग की है। इस संबंध में सामाजिक क्रांति युवा मोर्चा की और से अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि डीएवी स्कूल व सरकारी वाटर वक्र्स की डिग्गियों एवं सिविल लाईन क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं।
जहां टावर लगाए जा रहे हैं, वहां भूमिगत पेयजल पाइप लाइन भी जाती है। टावर की रेडियेशन के कारण गंभीर बीमारी की आशंका रहेगी। ऐसे में टावर तुरंत हटावाने की कार्रवाई की जाए।


No comments