बीकानेर सीएमएचओ कार्यालय में आग
- तीन गाडिय़ा जली, फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर पाया काबू
श्रीगंगानगर। आज दोपहर को बीकानेर स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के पास पड़े कचरे में अचानक आग लग गई। हवा की वजह से आग इतनी बढ़ गई कि पास ही खड़ी तीन गाडिय़ों को भी उसने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही सीएमएचओ कार्यालय के कार्मिकों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।
इतनी देर में दो कंडम गाडिय़ां और एक निजी गाड़ी पूरी तरह से जल गई। सीएमएचओ देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि इन कंडम गाडिय़ों के पास कचरा पड़ा था। जिसमें अचानक आग लग गई। आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से दो कंडम गाडिय़ां जली हैं और उसके पास ही खड़ी एक निजी गाड़ी भी जल चुकी है। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग बुझा दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आसपास अन्य कई गाडिय़ां खड़ी थीं। लोगों ने इन्हें तुरंत धक्के लगाकर वहां से हटा दिया अन्यथा कई गाडिय़ां जल जातीं।

No comments