मंडी व्यापारियों के बकाया भुगतान को लेकर बैठक आज
- एक फर्म के पारिवारिक विवाद के चलते अटके हैं सवा करोड़ रुपए
श्रीगंगानगर। नई धानमंडी की एक फर्म के पारिवारिक विवाद के चलते व्यापारियों का भुगतान अटक गया है। तकरीबन सवा करोड़ रुपए से अधिक के इस भुगतान को लेकर मंंडी व्यापारियों की बैठक सोमवार अपरान्ह 3.30 बजे दी गंगानगर टे्रडर्स एसोसिएशन में होनी प्रस्तावित है। अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि बैठक में भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडी में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीद पर चर्चा के अलावा बकाया भुगतान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंडी की एक फर्म के पारिवारिक विवाद के चलते कई व्यापारियों के सवा करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान अटका हुआ है।
पूर्व में इस फर्म ने भुगतान करने के लिए 28 फरवरी तक का समय मांगा था, लेकिन बाद में 1 महीने का समय और मांग लिया। समय बढ़वाने के बावजूद दोनों बार इस फर्म ने भुगतान नहीं किया। बैठक में इस मुद्दे पर आगामी कार्रवाई करते हुए चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम द्वारा मंडी में गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाने वाली खरीद के दौरान बारदाने की उपलब्धता बारे भी चर्चा की जाएगी।

No comments