मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सजाई रंगोली
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन की और से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान तो चलाया ही जा रहा है। आमजन भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। पुरानी आबादी में मोहर सिंह चौक के पास मौहल्ला वासियों द्वारा रंगोली सजाकर मतदाताओं को जागरुक करने का प्रयास किया गया। सुबह यहां मतदाताओं ने शतप्रतिशत मतदान की शपथ भी ली।
इसी तरह पुरानी आबादी वार्ड नं. 13 में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रंगोली सजाई गई। आंगनबाड़ी केन्द्र 13ए और 13 बी की और से संयुक्त रूप से रंगोली सजाकर मतदाताओं को जागरुक किया गया। रंगोली दधीमथी बीएड कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं द्वारा सजाई गई। रंगोली सजाने में आंगनबाड़ी केन्द्र 13 ए की कार्यकर्ता नीलम शर्मा, आशा सहयोगिन राजबाला व साथिन कांता अरोड़ा, आंगनबाड़ी केन्द्र 13 बी की कार्यकर्ता कांता रानी, आशा सरोज व साथी ममता रानी ने सहयोग किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाईजर उमा नागपाल ने सजाई गई रंगोली की सराहना की।

No comments