मतदान केन्द्रों पर होगी लाइव वेब कास्टिंग
- अभ्यर्थियों को अपने खर्चें का तीन बार ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा: कलेक्टर
श्रीगंगानगर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिये संकल्प पत्र भरवाये जायेंगे। इसके लिये स्वीप प्रभारी पूर्ण तैयारी व समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर संकल्प पत्र भरवाने का कार्य प्रारम्भ किया जाये। जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाहॉल में लोकसभा आम चुनाव 2019 को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिये गठित प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान का कम प्रतिशत वाले क्षेत्रा में अधिक ध्यान दिया जाये। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों पर लाईव वेब कास्टिंग की जानी है, उसकी तैयारी समय रहते की जाये। उन्होंने नव मतदाताओं के प्राप्त मतदाता पहचान पत्रों को वितरित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कम्यूनिकेशन प्लान तैयार करने एवं कम्युनिकेशन प्लान में चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित की जाये तथा चुनाव पर्यवेक्षकों के लिये आयोग के निर्देशानुसार सामग्री तैयार की जाये। जिला कलक्टर ने जिले में दो मतदान केन्द्रों पर रैम्प निर्माण करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिये। हैल्प लाईन में अब तक 1433 नागरिकों ने सेवाएं ली है तथा सभी तरह की समस्याओं को निस्तारण किया गया है। चुनाव के दौरान आयोग के निर्देशानुसार हैल्प डेस्क की स्थापना की जायेगी। बैठक में एडीएम शहर राजवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, जिला रसद अधिकारी राकेश सोनी, जिला कोषाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, महिला अधिकारिता के सहायक निदेशक विजय कुमार, सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी पालीवाल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

No comments