Breaking News

शराब ठेके के विरोध में बंद रही सुखाडिय़ा शॉपिंग सैंटर मार्केट

- दुकानदार कल जिला कलक्टर को सौंपेंगे चाबियां
श्रीगंगानगर। सुखाडि़ शॉपिंग सैंटर में शराब ठेके के विरोध में दुकानदारों ने मार्केट बंद रखते हुए धरना शुरू कर दिया है। इसके बावजूद यदि शराब ठेके को यहां से नहीं हटाया गया तो, सभी दुकानदार मंगलवार सुबह कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद अपनी दुकानों की चाबियां प्रशासन को सौंप देंगे।
मार्केट के प्रधान छिन्द्र सिंह व मुकेश वधवा ने बताया कि पूर्व में भी यहां आबकारी विभाग ने शराब ठेका मंजूर कर रखा था। ठेके के कारण माहौल खराब रहने लगा।
रात को पूरी रात ठेके से शराब बिक्री होती रही। इस दौरान शराब के नशे में असामाजिक तत्व दुकानों के आगे गंदगी डालते रहे। यहां तक की दुकानों के तालों पर मूत्र विसर्जन मल त्याग की घटनाएं भी हुई। प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पिछले दिनों विरोध करने पर असामाजिक तत्वों द्वारा मार्केट सदस्यों से मारपीट भी की गई। ऐसे में दुकानदारों ने शराब ठेके का विरोध शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी को पूर्व में ही यहां पुन: ठेका मंजूर नहीं करने के लिए लिखित में दिया गया था।
उन्होंने आश्वासन भी दिया था, उसके बावजूद बीते दिनों नया ठेका खोलने की तैयारी कर ली गई है। इसके विरोध में सभी दुकानदार कल जिला कलक्टर से मिलकर दुकानों की चाबियां उन्हें सौंप देंगे।


No comments