राजे ने अस्पताल में जाकर पूछा राधेश्याम का हाल
श्रीगंगानगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे ने गुरुवार को जयपुर पहुंचकर वहां एचसीसी हॉस्पिटल में भर्ती राधेश्याम गंगानगर से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर अस्वस्थ होने के कारण दो-तीन दिन से एचसीसी जयपुर में उपचाराधीन हैं। राजे ने यहां पूर्व मंत्री के निवास पर आगमन का कार्यक्रम बना कर जब भाजपा के जिला महामंत्री रमेश राजपाल से फोन पर बात कर राधेश्याम के बारे में पूछा तो राजपाल ने उनके जयपुर में उपचाराधीन होने की बात बताई। इसके बाद जयपुर पहुंचते ही राजे हवाई अड्डे से सीधे पीएचसी पहुंची तथा लगभग 10 मिनट तक राधेश्याम के पास रुक कर उन्होंने बातचीत की।

No comments