जिला कलक्टर के पास पहुंचा चिकित्सक-नर्स का आपसी विवाद
- अरसिदा ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
श्रीगंगानगर। मांझूवास पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक और नर्स का आपसी विवाद जिला कलक्टर के पास पहुंच गया है। शुक्रवार को विवाद के चलते अरसिदा (अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ) जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चिकित्सकों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।
अरसिदा जिलाध्यक्ष डॉ. पवन सैनी ने बताया कि डॉ. पवन कुमार के पास बींझबायला के अलावा मांझूवास पीएचसी का अतिरिक्त कार्यभार है।
डॉ. पवन ने मांझूवास पीएचसी की स्टाफ नर्स श्रीमती विमलेश चौधरी पर दुव्र्यवहार करने और धमकियां देने की लिखित शिकायत की है। इससे पूर्व भी डॉ. सुशील चोटिया सहित अन्य स्टाफ ने सीएमएचओ और तत्कालीन जिला कलक्टर से उक्त नर्स द्वारा दुव्र्यवहार करने की शिकायत की थी।
अरसिदा ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए न्यायोचित कार्रवाई करते हुए प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत स्टाफ नर्स विमलेश चौधरी को मूल पदस्थापन स्थान सीएचसी श्रीबिजयनगर पर लगाने की मांग की है। डॉ. सैनी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. मुकेश मेहता, डॉ. अजय सिंगला, डॉ. प्रवीण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

No comments