ट्रेलर ट्रक की टक्कर से टैक्सी में सवार दो की मौत, छह घायल
- बीकानेर जिले के नोखा में हुआ हादसा
श्रीगंगानगर। बीकनेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। दुर्घटना एक ट्रेलर ट्रक द्वारा टैक्सी में टक्कर मारने से हुई। घायलों को उपचार के लिए नोखा सीएचसी लाया गया। यहां से उन्हें पीबीएम रैफर कर दिया गया।
नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भामटसर में आज सुबह साढ़े 8 बजे एक ट्रेलर ट्रक ने सवारियों से भरी टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर, टैक्सी को घसीटता हुआ दूर तक ले गया। हादसे में टैक्सी में सवार 8 जने गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नोखा सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीबीएम रैफर कर दिया गया।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर नोखा पुलिस थाना एसआई रमेश कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से समझाइश कर यातायात को सुचारू करवाया।
पीबीएम चौकी पुलिस ने बताया कि हादसे मेें घायल हुए 60 वर्षीय किरताराम पुत्र देदाराम जाट निवासी भामटसर और रामी पत्नी देवीलाल (60) निवासी मन्नाणा की दौराने इलाज सुबह साढ़े 11 बजे मौत हो गई। हादसे के घायल रामदयाल (30) पुत्र श्रीराम, चंद्रसिंह पुत्र जोधसिंह (30), सावित्री पत्नी रणछोड़ सारण (50), नरसिंह पुत्र शंकरलाल मेघवाल, खिंयाराम पुत्र रामूराम बाखड़ (25) और हड़मानी पुत्र देवीलाल (20) का पीबीएम में उपचार जारी है। इनमें से चंद्रसिंह और सावित्री की हालत नाजुक है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजन पीबीएम पहुंच रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक किसी ने घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए परिवाद नहीं दिया है।

No comments