सीबीएसई ने लांच किया शिक्षा वाणी ऐप
- छात्रों को मिलेगी ऑडियो-वीडियो के रूप में जानकारी
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने छात्रों को बोर्ड संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए ऐप लांच किया गया है। इस ऐप का नाम शिक्षा वाणी है।
इस ऐप पर सीबीएसई के सभी अपडेट दिए जाएंगे। साथ में इससे भ्रामक खबरों पर भी रोक लगेगी। इसके जरिए अभिभावकों और छात्रों को परीक्षा और उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से जुड़ी जानकारियां मिल पाएंगी।
ये ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। गूगल प्ले स्टोर से शिक्षा वाणी ऐप डाउनलोड किया जा सकता है। रजिस्टर्ड यूजर्स को नई जानकारी के साथ ऑडियो और वीडियो फाइल भी मुहैया कराई जाएंगी। इन्हें सीबीएसई अपलोड करेगा। इस ऐप पर बोर्ड की एकेडमिक, ट्रेनिंग और एग्जाम से जुड़ी जरूरी जानकारियां मौजूद रहेंगी।

No comments