पच्चीस बीघा भूमि में गेहूं की फसल जलकर राख
- ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा, चिंगारी गिरने से लगी आग
श्रीगंगानगर। जिले में अलग-अलग दो जगह आग लगने से खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। घटना सादुलशहर और रामसिंहपुर क्षेत्र में हुई।
सादुलशहर संवाददाता के अनुसार आज दोपहर गांव दूदाखीचड़ के चक 16 एसडीएस में नक्षत्र सिंह धालीवाल के खेत में गेहूं की फसल में आग लगी गई। इससे पांच बीघा फसल जलकर राख हो गयी। जानकारी के अनुसार आग कम्बाइन से फसल की कटाई के समय चिंगारी निकलने से लगी। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना की गयी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया।
इसके अलावा रामसिंहपुर क्षेत्र के गांव 60 जीबी बी में 20 बीघा भूमि में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। उपस्थित लोगों ने फसल को बचाने के प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। इससे किसान को करीब 4.5 लाख रुपए का नुकसान हो गया। यह आग किसान राजविन्द्र सिंह बराड़ के खेत में करीब साढ़े तीन बजे लगी। सूचना मिलते ही अनूपगढ़ व श्रीविजयनगर से दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक किसान की फसल जल चुकी थी। किसानों के अनुसार आग से करीब साढे तीन सौ क्विंटल गेहूं जल गया है। खेत में स्थित ट्रांसफार्मर के फ्यूज उडऩे से चिंगारी गेहूं की फसल में जा गिरी और तुरंत आग फैल गई। गांव के सतनाम सिंह ने लोगों को फोन पर इसकी सूचना दी। आसपास के कई चकों के किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ट्रैक्टर, टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

No comments