ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या के आरोप में पति, देवर व ससुर पर मुकदमा
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
श्रीगंगानगर। ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति, देवर व ससुर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय चम्पा रानी पत्नी सुरेश का शव शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर के निकट उसके ब्यूटी पार्लर की प्रथम मंजिल पर लहुलूहान हालत में मिला था। उसका गला रेता हुआ था। कल शव को जिला अस्पताल में रखवा दिया था। आज पोस्टमार्टम करवा दिया है। मृतका के भाई हेमंत पुत्र भोजराज सिंधी निवासी वार्ड नम्बर 12 पदमपुर ने रिपोर्ट दी कि उसकी बहन चम्पा देवी की पति सुरेश, देवर नरेश व ससुर चतरभुज ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या के आरोपी पति सुरेश को राउण्डअप कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्रोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में शाम तक कुछ बताने की स्थिति में होंगे। गौरतलब है कि चम्पा, संतोषी माता मंदिर के निकट ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वह कई दिनों से बीमार थी। शुक्रवार को ही उसे अस्पताल से छुट्टी दिला कर घर लाया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

No comments