बच्चें की लड़ाई को लेकर बड़ों में खूनी संघर्ष
- गोली मार कर युवक की हत्या, एक घायल
केसरीसिंहपुर। निकटवर्ती गांव 13 एच ठड्डा में आज सुबह बच्चों की लड़ाई को लेकर बड़ों में खूनी संघर्ष हो गया। गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी सुरेन्द्र पूनियां ने बताया कि गोली लगने से 30 वर्षीय सुखदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी 13 एच ठड्डा की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के परमिन्द्र सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह को भी चोटें आई हैं। उसे केसरीसिंहपुर में प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह खेत में परमिन्द्र सिंह व सुखदीप सिंह के बीच झगड़ा हो गया।
सुखदीप ङ्क्षसह ने परमिन्द्र सिंह से मारपीट कर दी। इस पर परमिन्द्र सिंह ने फोन करके अपने परिजनों को झगड़ा होने की सूचना दी। झगड़ा बढऩे की आशंका के चलते सुखदीप सिंह व उसके साथी अपने घर चल गये। परमिन्द्र ङ्क्षसह के परिजन व बब्बू सिंह हथियारों से लैस होकर सुखदीप सिंह के घर में पहुंचे और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान बब्बू सिंह ने अपनी पिस्तोल से सुखदीप सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बुरी तरह से घायल सुखदीप ङ्क्षसह को श्रीगंगानगर लाया जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिला अस्पताल में सुखदीप सिंह का पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में परिजनों ने अभी तक मुकदमा दर्ज करने लिए रिपोर्ट नहीं दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही पक्ष खेत में काम कर रहे थे। बच्चों के बीच बोलचाल होने पर झगड़ा बढ़ गया।

No comments