भाजपा प्रत्याशी निहालचंद के खिलाफ जनाक्रोश
- पुलिस थाने पर प्रदर्शन, आरोपी बनाने की मांग
- प्रदर्शनकारियों में भाजपा विधायक लूथरा भी शामिल
रायसिंहनगर। भाजपा के पूर्व पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने के विरोध में भाजपा, कांगे्रस व माकपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाल कर पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व सर्वदलीय बैठक करके प्रत्याशी निहालचंद के खिलाफ नारेबाजी की गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस थाने के निकट मनोज इलेक्ट्रोनिक्स पर भाजपा के पूर्व पदाधिकारी बंशीलाल मेघवाल व मनीष कौशल पर हमला कर दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में विजय जाखड़ व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट के शिकार दोनों व्यक्तियों ने निहालचंद चौपड़ो अभियान चला रखा था। मारपीट की घटना के बाद भाजपा, कांगे्रस व माकपा में रोष भड़क गया।
शनिवार को पब्लिक पार्क में आयोजित बैठक में विधायक बलवीर लूथरा, माकपा से कालूराम थोरी, राजेश सिकरवाल, कांगे्रस से संतलाल मेघवाल सहित अनेक नेता शामिल हुए। जनसभा में भाजपा प्रत्याशी निहालचंद को जमकर कोसा गया। इसके बाद निहालचंद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया। पुलिस थाने पर प्रदर्शन करते हुए मुकदमे में निहालचंद को धारा 120 बी का आरोपी बनाने की मांग की गई। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाने के बाहर बेरीकेड्स लगाये गये थे। डीएसपी जय सिंह तंवर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल वहां मौजूद था।

No comments