...तो इस बार चार घंटे देरी से आएंगे चुनाव परिणाम!
-ईवीएम-वीवीपीएटी पर्चियों का मिलान
नई दिल्ली। इस बार हो रहे लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की है। कुल सात चरणों में होने वाले इस आम चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। हालांकि इसबार चुनाव परिणामों में कुछ घंटों की देरी हो सकती है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आयोग का आदेश दिया है कि हर विधानसभा में एक की बजाए पांच बूथों पर ईवीएम-वीवीपीएटी पर्चियों का औचक मिलान होगा। शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद पर्चियों के मिलान के कारण चुनाव परिणाम में देरी हो सकती है। बता दें कि 21 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर ईवीएम से वीवीपीएटी के 50 फीसदी मिलान की मांग की थी। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि इस याचिका को लंबित नहीं रखा जा सकता है।

No comments