Breaking News

तीसरे दिन भी आयकर विभाग की रेड

-इस बार प्रवीण कक्कड़ के करीबी पर शिकंजा
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबी सहयोगियों प्रवीण कक्कड़ पर आयकर विभाग की छापेमारी पर थमा बवाल अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि अब आयकर विभाग के रडार पर कक्कड़ के एक करीबी सहयोगी आ गए हैं। आयकर विभाग आज प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विन शर्मा के घर छापेमारी कर रही है। शर्मा के घर छापेमारी में कई जानवरों के सींग और खालें बरामद हुई हैं। जानवरों की खाल की सूचना के बाद वन विभाग की टीम भी शर्मा के घर पहुंच गई है। कक्कड़ के सहयोगी अश्विन शर्मा के घर से काले हिरण, बाघ, हिरण, तेंदुआ, सांभर के सींग मिले हैं। इसके अलावा चीतल के रखने का ठिकाना भी मिला है। शर्मा के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रॉटेक्शन ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग ने बताया कि छापों के दौरान करीब 281 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी का पता लगाया है। इस बड़ी कार्रवाई को आयकर विभाग के 300 अधिकारियों ने अंजाम दिया। इस दौरान चार राज्यों में 52 ठिकानों पर विभाग ने कार्रवाई की।

No comments