एक दिन में 10 लाख फर्जी अकाउंट हटाए
-फेसबुक का बड़ा कदम
नई दिल्ली। फेसबुक गाइडलाइन के पालन को लेकर बेहद सख्त हो गया है। इसी की बानगी है कि उसने बड़ा कदम उठाते हुए एक दिन में दी दस लाख अकाउंट्स पर कार्रवाई कर दी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की मदद से फेसबुक ने एक दिन में दस लाख फर्जी अकाउंट्स को या तो हटा दिया है या फिर उन पर रोक लगा दी है। सोशल मीडिया दिग्गज ने पिछले हफ्ते कंपनी की नीतियों के उल्लंघन के आरोप में लगभग 700 पेज, ग्रुप या अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की थी। फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट अजीत मोहन ने ब्लॉग के जरिये इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी भारत में चुनावों की शुचिता को बनाए रखने का काम जारी रखेगी। साथ ही इस संबंध में स्थानीय संस्थाओं, सरकारी समूहों और विशेषज्ञों के साथ काम करती रहेगी।

No comments