भारत की विकास दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
-विश्व बैंक ने जारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली। विश्व बैंक के अनुसार भारत की सकल घरेलू उत्पाद विकास दर में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। निजी निवेश में मजबूती आने, मांग बेहतर होने और निर्यात में अच्छा सुधार आना इसकी महत्वपूर्ण वजह है। विकास दर 2019-20 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। ये बात विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट में कही है। विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया पर रिपोर्ट जारी कर बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की बैठक से पहले यह रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, पहली तीन तिमाही के आंकड़ों से पता चलता है कि वृद्धि व्यापक रही है। औद्योगिक वृद्धि बढ़कर 7.9 प्रतिशत पर आ गई।

No comments