गणेशगढ़ के युवक की यमुना नगर में पीट-पीट कर हत्या
- शादीशुदा महिला से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
- महिला के परिजनों ने थाने में कर दी थी शिकायत
श्रीगंगानगर। लालगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गणेशगढ़ के युवक की हरियाणा के यमुनानगर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस युवक की यमुनानगर की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। महिला के परिजनों को इस बात का पता चलने पर युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दे दी गई। इस मामले में युवक वहां गया हुआ था, लेकिन रास्ते में उसे अगवा करके मारपीट कर दी गई। बड़ी हैरत की बात है कि युवक की मौत हनुमानगढ़ निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।
यहां मिली जानकारी के अनुसार गणेशगढ़ निवासी मनप्रीत की फेसबुक पर यमुनानगर की एक महिला से दोस्ती हो गई। महिला के परिजनों ने यमुनानगर के महिला थाने में युवक मनप्रीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इस परिवाद पर बातचीत करने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। मनप्रीत के यमुनानगर आने की जानकारी मिलने पर महिला के परिजनों ने उसे थाने में जाने से पहले ही उठा लिया और मारपीट करने के बाद थाने में ले गये। वहां दोनों पक्षों में समझौता होने पर युवक वापिस रवाना हो गया।
रास्ते में उसकी तबीयत बिगडऩे पर आज सुबह पांच बजे हनुमानगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। सुबह इलाके दौरान मनप्रीत ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम में युवक की मौत की सूचना दी। इस पर यमुनानगर पुलिस को सूचना दी गई है। वहां से पुलिस हनुमानगढ़ के लिए रवाना हो गई है। हरियाणा पुलिस के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। युवक के परिजनों ने महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

No comments