एक रोडवेज व दो निजी बसें सीज
- टैक्स बकाया व फिटनेस नहीं होने पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
श्रीविजयनगर। परिवहन विभाग ने आज इलाके में जांच पड़ताल के दौरान एक रोडवेज बस व दो निजी बसों को सीज कर दिया। इन बसों को बस स्टेण्ड पर ही कर्मचारियों की सुपुदर्गी में दिया गया है।
इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि चैकिंग के दौरान ग्रामीण रूट पर चलने वाली दो निजी बसों को सीज कर दिया गया है। इसी तरह रोडवेज बस की जांच में फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं पाया गया। इस पर इस बस को भी सीज कर दिया। पुलिस थाना में जगह नहीं होने पर बसों को विजयनगर के बस स्टेण्ड पर कर्मचारियों के हवाले करके बसों का संचालन नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है।

No comments