Breaking News

विप्रो के पास थे पाक नागरिकों के 1100 करोड़ के शेयर

- एलआईसी ने खरीदे
नई दिल्ली। सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो के करीब 1,150 करोड़ रुपये के शत्रु शेयरों की बिक्री भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) एवं दो अन्य सरकारी बीमा कंपनियों को बेच दिया है। यह शेयर पाकिस्तानी नागरिकों के थे जो 1960 के बाद से भारत सरकार के पास कब्जे में थे। इन्हें शत्रु संपत्ति कानून के तहत जब्त किया गया था।
बीएसई पर सौदे के बारे में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कस्टडियन ऑफ एनेमी प्रॉपर्टी फॉर इंडिया ने कंपनी के 4.43 करोड़ से अधिक शेयरों को 258.90 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचा है।
ऐसा पहली बार हुआ है जब सरकार ने किसी कंपनी के पास मौजूद ऐसे शेयरों को बेचा है। यह शेयर पाकिस्तानी नागरिकों के थे, जिन्हें सरकार ने शत्रु संपत्ति कानून 1968 के तहत चीन व पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के बाद जब्त किया था।


No comments