Breaking News

एयरपोर्ट पर यात्री ने चप्पल में छिपा रखा था 11 लाख का सोना

मुंबई। मुंबई इंटनैशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री की चप्पल से 11,12,139 रुपये का सोना जब्त किया गया है। यात्री राहत अली बुधवार की रात उड़ान संख्या त्र 8-056 के जरिए बहरीन से मुंबई पहुंचा था। राहत अली विस्तारा एयरलाइंस के विमान से दिल्ली जाने की फिराक में था।
इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने उसकी जांच की तो पता सोने की तस्करी का खुलासा हुआ। सीआईएसएफ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि विमान में चढऩे से पहले राहत अली सीआईएसएफ के हत्थे चढ़ गया। राहत ने चप्पल की सोल के अंदर 381 ग्राम के दो सोने के बिस्किट छिपा रखे थे। इनका वजन करीब 381 ग्राम था।


No comments