Breaking News

आज से तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना

- श्रीगंगानगर जिले में आंधी-तूफान और वर्षा की आशंका
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में आज से तीन दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में तीन दिन तक आंधी-तूफान आने, रेत का चक्रवात आने, बरसात होने और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम मेंं बार-बार इस तरह के परिवर्तन आ रहे हैं। पिछले सप्ताह श्रीगंगानगर समेत विभिन्न जिलों मेंं आंधी तूफान, बरसात और ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा। अब एक बार फिर मौसम बिगडऩे के अंदेशे से लोगों में चिंता व्याप्त हो गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि  24, 25 एवं 26 अप्रेल को जिले में आंधी-तूफान आ सकता है। रेत का चक्रवात उठने की संभावना है। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे या फिर बरसात होगी।
उधर, प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वैदर के अनुसार उत्तर भारत की पहाडिय़ों के निकट आने वाले पश्चिमी विक्षोभ ने पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण को प्रेरित किया है। इस कारण राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में आजधूल भरी तूफानी गतिविधियों का अंदेशा है। राज्य में कई स्थानों पर 25 और 26 अप्रैल को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे राज्य के अधिकतम तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। स्काईमेट के अनुसार राजस्थान मेंं 27 अप्रैल से दिन का तापमान बढ़ेगा।


No comments