लालगढ़ में अफीम सहित युवक दबोचा
लालगढ़। पुलिस ने शुक्रवार शाम को बनवाली मोड़ के निकट एक युवक को अफीम सहित काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आज दोपहर आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा। थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि बनवाली मोड़ के निकट गुरविन्द्रपाल सिंह पुत्र बलदेव सिंह मजहबी सिख निवासी रोटांवाली को काबू करके उसके कब्जा से 200 ग्राम अफीम बरामद की। मुकदमे की जांच सादुलशहर पुलिस थाना के एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

No comments