नव संवत्सर पर तिथि पत्रिका का विमोचन
- श्री खाटू श्याम धाम में शाम को होगी दीपमाला
श्रीगंगानगर। सुदामा नगर स्थित, श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में चैत्र सुदी एकम प्रथम नवरात्र एवं नव संवत्सर 2076 का स्वागत बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रात: 9.15 श्री खाटूश्याम तिथि पत्रिका 2076 का विमोचन शहर के श्याम प्रेमियों द्वारा किया गया। संचालक दीनदयाल शेरेवाला ने बताया कि इस अवसर पर जसवंत सोडा, संत प्रजापति, अनिल गर्ग, रोहित शेरेवाला, श्रीमती शारदा बंसल, सुनील सिंघल आचार्य कालूराम गौड़, धीरेंद्र शर्मा, देवदत्त शर्मा व अन्य श्याम प्रेमी उपस्थित थे। सेवादार अनिल गर्ग ने बताया कि आज सांय 7.30 बजे सैंकड़ों दीपकों को प्रज्वलित कर मंदिर प्रांगण को रोशन किया जाएगा। मंदिर से जुड़े सभी श्याम प्रेमी अपने घरों से 11-11 दीपक लाकर मंदिर प्रांगण में रोशन करेंगे।
सभी के जीवन में यह नववर्ष उजाला लेकर आए ,ऐसी बाबा से कामना की जाएगी। उसके पश्चात भजन गायक नितीश भारद्वाज, के के शर्मा, अनिल गर्ग, पवन सेठी, राजेश मिश्रा द्वारा बाबा श्याम का विशाल जागरण किया जाएगा। जो कि रात्रि 10:00 बजे तक जारी रहेगा।

No comments