सड़क हादसे में मारे गये युवक का पोस्टमार्टम
श्रीगंगानगर। करणपुर मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में मारे गये युवक का आज दोपहर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मटीलीराठान पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि हादसे में अभिनव शर्मा पुत्र पिरथीराज शर्मा निवासी करणपुर की मौत हो गई थी। अभिनव शर्मा बीती रात करीब 11 बजे कार में सवार होकर करणपुर जा रहा था। गांव 15 जैड-17 जैड के बीच हनुमान मंदिर से आगे मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। अभिनव शर्मा की कार पेड़ से जा टकराई। बुरी तरह से घायल 37 वर्षीय अभिनव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बीती रात शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चला कर दुर्घटनाकारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है।

No comments