पे्रमी जोड़े ने मासूम बच्च्ी के साथ दी जान
- रेलगाड़ी के आगे कूदे
सूरतगढ़। राजियासर पुलिस थाना क्षेत्र में बिरधवाल के निकट बीती रात पे्रमी जोड़े ने मासूम बच्ची को गोद में लेकर रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। रेल से कटने पर तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
एएसआई सज्जन कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान छतरगढ़ निवासी सांवरमल, पीलीबंगा निवासी सरोज देवी व दो वर्षीय तमन्ना के रूप में हुई। दो वर्षीय तमन्ना, सरोज देवी की बेटी थी। आशंका है कि तीनों बीती रात बिरधवाल के निकट रेलवे लाइन पर आये और रेलगाड़ी से कट कर जान दे दी। मृतकों की पहचान होने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गये थे। प्रथम दृष्टया मामला पे्रम प्रसंग का है। सरोज देवी का पीहर छतरगढ़ है। दोनों में काफी समय से पे्रम संबंध थे। करीब तीन वर्ष पूर्व सरोज देवी की शादी पीलीबंगा निवासी कानाराम के साथ हो गई। इसके बावजूद सरोज, अपने पे्रमी सांवरमल के सम्पर्क में थी। सरोज अपनी दो वर्षीय पुत्री को लेकर बिरधवाल पहुंची और सांवरमल भी वहां पहुंच गया। सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए गये।
पुलिस ने बताया कि सरोज देवी शुक्रवार को अपनी बेटी को लेकर ससुराल से निकल गई थी। इसके बाद से ससुराल वाले उसकी तलाश कर रहे थे। सरोज का पे्रमी सांवरमल भाट अविवाहित था। मामले की जांच की जा रही है।

No comments