युवती ने हाथ की नस काटी, अस्पताल में भर्ती
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ रोड़ पर स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने बीती रात अपने हाथ की नस को काट लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय प्रियंका पुत्र राजपाल निवासी झुन्झुंनूं यहां ठहरी हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसने अज्ञात कारणों के चलते खुद ही एक हाथ की नस को काट लिया।
छत से गिरने पर दो जने घायल: पुरानी आबादी में जेसीटी मिल के सामने छत से गिरने से एक युवक घायल हो गया। प्रतापनगर वार्ड नम्बर 1 में अपने घर की छत से गिरने पर प्रदीप पुत्र रामेश्वरलाल को चोटें आई। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
विवाहिता ने फिनायल गटका: गांव खाटलबाना में 25 वर्षीय नीना बाई पत्नी हंसराज ने अज्ञात कारणों के चलते फिनायल गटक लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

No comments